रायगढ़

माल धक्का अंडर पास 7 दिनों तक सफाई के लिए रहेगा बंद

रायगढ़। बरसात पूर्व नाला सफाई के कारण निर्मल लॉज के सामने माल धक्का अंडर पास 7 दिनों के लिए बंद रहेगा। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से आवागमन के लिए उक्त मार्ग का उपयोग नहीं करने और सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
निगम प्रशासन द्वारा बरसात पूर्व शहर के सभी छोटे-बड़े नाली, नालों की सफाई कार्य शुरू कर दी गई है। ज्यादा बारिश होने पर माल धक्का रोड अंडरग्राउंड पुल के पास नाला जाम होने और पानी भरने की शिकायत रहती है। इसपर निगम प्रशासन ने माल धक्का रोड अंडर पास के नाले के सभी चैंबरों की सफाई करने का निर्णय लिया है। इसमें नाले के सभी चैंबरों को खोलकर उसमें जमे मलवा एवं कचरा को निकाला जाएगा। इस कार्य में 7 दिन लगने की संभावना है। इसलिए सोमवार दिनांक 20 मई 2024 से 26 मई 2024 दिन रविवार तक उक्त मार्ग में आवागमन बंद रखकर नाले की सफाई किया जाएगा। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से आवागमन के लिए इस मार्ग का उपयोग नहीं करने एवं अन्यत्र रास्तों का उपयोग करने और बरसात पूर्व नाले सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button