क्राईमरायगढ़

धारदार हथियार से युवक की लोमहर्षक हत्या , पुलिस द्वारा सरगर्मी से हत्यारे की खोजबीन

रायगढ़ 28 जनवरी । एकताल रोड स्थित एम सी एच के निकट आज दोपहर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में धारदार हथियार का प्रयोग करके एक युवक की हत्या की रक्तरंजित वारदात को अंजाम दिया गया । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था ।चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में आरोप पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू कर दी है ।
प्राप्त विवरण के एकताल रोड में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब मेडिकल कॉलेज के आगे मातृ शिशु अस्पताल के निकट लगभग 35 वर्षीय युवक की लहूलुहान लाश सड़क के ऊपर पाई गई ।घटना की सूचना पाकर
सीएसपी अभिनव उपाध्याय , चक्रधर नगर टीआई प्रशांत अहिरवार दलबल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे और जाँच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आज मृतक मेडिकल कॉलेज के पास अपनी जमीन पर समतलीकरण करवा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से उसके गले पर ताबड़तोड़ प्रहार करके उसे मौत की नींद सुला दी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घातक हमला करने वाले युवक की खोज में तत्परता से काम कर रही है।
मृतक की शिनाख्त ढाबा चलाने वाले विशाल सिंह के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से यूपी का निवासी बताया जा रहा है और रायगढ़ में किराए के मकान में रहा करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button