रायगढ़
स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें: ओ पी चौधरी

रायगढ़ 15 अगस्त । रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ के वित्त ,पर्यावरण ,एवं आवास मंत्री ओ पी चौधरी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें देते हुए अपने फेसबुक पेज पर कहा है किआज का दिन देश व आजादी के नायकों के प्रति सम्मान अर्पित करने का है। उन स्वतंत्रता सेनानियों को सादर प्रणाम है जिन्होंने हमें गुलामी की जंजीरों से मुक्त किया। आइए, संकल्प लें कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे।



