रायगढ़
मकर संक्रांति पर केलो मैय्या की महाआरती और भजन संध्या का आयोजन

रायगढ़ 12 जनवरी ।प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रायगढ़ में मकर संक्रन्ति के पवन अवसर पर रायगढ़ की जीवनदायिनी ,सदानीरा नदी केलो मैय्या की महाआरती का आयोजन केलो उद्धार समिति रायगढ़ द्वारा किया गया है ।इस अवसर पर भजन संध्या का भी कार्यक्रम होगा ।
केलो उद्धार उद्धार समिति ने सभी रायगढ़ वासियो से विनम्र अनुरोध किया है कि वे सपरिवार इस महाआरती मेला में शामिल होकर केलो को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें ।



