नागपुर रैली में शामिल होने रायगढ़ से भी कांग्रेसियों का जत्था कूच करेगा

रायगढ़ 26 दिसम्बर । कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर 28 दिसम्बर को नागपुर में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने के लिए रायगढ़ जिले से दो हजार से अधिक कांग्रेसी नागपुर जाएंगे ।उक्ताशय की जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला और प्रदेश प्रवक्ता संजय देवांगन ने संयुक्त रूप से दी ।उंन्होने बताया कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव का आगाज संघ के मुख्यालय से करके शक्ति का प्रदर्शन करेगी । नागपुर में होने वाली कांग्रेस की इस रैली में पूरे देश भर से कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे । इस रैली में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता ,संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी।



