रायगढ़

गारे पेलमा सेक्टर 1 खदान शुरू होने से दो दर्जन गांव होंगे प्रभावित ,विस्थापितों का पुनर्वास कहाँ होगा ? : राजेश त्रिपाठी

रायगढ़ 20 सितंबर । गारे पेलमा सेक्टर -1 तमनार स्थित कोयला खदान की जनसुनवाई 14 अक्टूबर को धौरभाठा में आयोजित की जा रही है। इसके चलते दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित होंगे और बहुत से परिवारों को विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ेगा ?ऐसे में जनचेतना के राजेश त्रिपाठी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिरकार इतने गांव के लोगों का कहा पुनर्वास किया जायेगा ? न कंपनी बता रही है न सरकार बता रही है जों पांचवीं अनुसूची पेसा कानून का सीधा सीधा उलंघन है । उन्होंने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधि अपने स्वार्थ के लिए तमनार की जनता कों धोखा दे रहे हैं।

राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले गारे पेलमा सेक्टर 1 की यह कोयला खदान गुजरात सरकार को मिली थी लेकिन गुजरात सरकार के द्वारा वापस करने के बाद यह कोयला खदान जिंदल पॉवर लिमिटेड को एलाट की गई है जिसकी जनसुनवाई 14 अक्टूबर को धौराभाठा तमनार में आयोजित की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button