रायगढ़राजनीति

जब रायगढ़ के अलावा सारंगढ़ भी लोकसभा सीट बन गया।इस तरह एक जिले में दो लोकसभा सीट हो गई थी ,कांग्रेस के परसराम भारद्वाज लगातार 6 बार सारंगढ़ सीट से निर्वाचित हुए

रायगढ़ ।रायगढ़ जिले में एक ऐसा दौर भी आया था जब 1977 में सारंगढ़ लोकसभा सीट बनाई गई थीऔर सारंगढ़ सीट का अस्तित्व 2008 तक बना रहा गया । 2009 में सारंगढ़ लोकसभा सीट को विलोपित कर दिया गया था ।सारंगढ़ लोकसभा सीट में रायगढ़ जिले की दो विधानसभा सारंगढ़ और सरिया को शामिल करने के अलावा पामगढ़ ,मालखरौंदा ,चंद्रपुर पलारी ,कसडोल भटगांव को भी जोड़ा गया था और इन सब को मिलाकर सारंगढ़ लोकसभा सीट बनी थी।
सारंगढ़ लोकसभा के लिए 1977 में हुए पहले चुनाव में भाजपा ने यहाँ जीत हासिल की थी और उसके उम्मीदवार गोविंदराम मिरी सारंगढ़ के पहले संसद चुने गए ।लेकिन इसके बाद 1980 से 1998 के बीच हुए चुनाव में कांग्रेस के परसराम भारद्वाज लगातार 6 मर्तबा सांसद चुने गए । सारंगढ़ सीट पर कुल हुए 9 चुनाव में 6 बार कांग्रेस के तो तीन बार भाजपा के सांसद चुने गए । सारंगढ़ लोकसभा से निर्वाचित हुए सांसदों की सूची :-

1977: गोविंदराम मिरी , जनता पार्टी
1980: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998: पारस राम भारद्वाज , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999: पीआर खुटे , भारतीय जनता पार्टी
2004: गुहाराम अजगल्ले , भारतीय जनता पार्टी
2008 के बाद सारंगढ़ सीट को विलोपित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button