श्री श्याम मण्डल रायगढ़ द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का लगातार 27 वां आयोजन , झांकिया होंगी आकर्षण का केंद्र

रायगढ़ 23 अगस्त।श्री श्याम मण्डल रायगढ़ द्वारा इस वर्ष भी अपनी परम्परा के अनुरूप श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।यह 27 वां आयोजन होगा ।श्री श्याम मण्डल के तत्वाधान में जन्माष्टमी मेले का आयोजन 24 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगा ।इसका शुभारंभ पूज्य चैतन्य अग्निशिखा
महाराज के करकमलों से 24 अगस्त को होगा ।
उक्ताशय की जानकारी श्री श्याम मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ने आज श्री श्याम बगीची परिसर में आयोजित के एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी ।उंन्होने बताया कि इस अवसर पर श्री श्याम मण्डल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी ।
श्री श्याम बगीची परिसर में 15 हजार वर्गफुट क्षेत्र में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है जहां धार्मिक कथाओं पर आधारित 18 स्वचालित झांकिया लगाई गई हैं।इन झांकियों में श्री भोलेनाथ बने मदारी,श्री राधाकृष्ण का महारास, श्री राधाकृष्ण झूला ,श्री रामलला दर्शन,श्री कृष्ण जन्म,श्री कृष्ण द्वारा सुदर्शन धारण,श्री हनुमान जी द्वारा लंका दहन,श्री गीता उपदेश,श्री कृष्ण द्वारा कालिया मर्दन ,श्री कृष्ण सुदामा प्रेम,ब्रज की माखन मथनी,श्री कृष्ण तुलादान,श्री गणेश दरबार,श्री कृष्ण द्वारा गोपियों से लीला ,श्री लड्डू गोपाल झूला ,श्री राधाकृष्ण झूला ,श्री बांके बिहारी दर्शन की झांकी शामिल है ।तीन झांकिया मन्दिर के अंदर रहेंगी ।इन झांकियों में श्री भोले नाथ बने मदारी और श्री रामलला दर्शन की झांकियां श्रद्धालुओं के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
श्रद्धालुजन सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक झांकियों का दर्शन कर सकेंगे ।इस आयोजन को भव्यता देने और सफल बनाने के लिए श्री श्याम मण्डल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा ,सचिव सुनील अग्रवाल वकील,उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र बेरीवाल ,सह सचिव विजय बंसल कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल,कार्यकारिणी सदस्य अनिल गर्ग,बसन्त पालीवाल,डॉ गौतम शर्मा,गजेंद्र गर्ग,जगदीश अग्रवाल,लक्ष्मी नारायण शर्मा,महेश सिंहानिया,नरेंद्र रतेरिया,नितेश अग्रवाल,शिव थवाईत ,आनन्द गर्ग,विनोद अग्रवाल,दीपक गर्ग ,गुलाब डालमिया,हर विलास अग्रवाल, हेमंत शर्मा,जयप्रकाश गोयल,कैलाश साँवड़िया,कमल अग्रवाल,ललित बोंदिया,महाबीर अग्रवाल,मुकेश गोयल,टिंकू अग्रवाल,राजेन्द्र केडिया,राजेश बोरवेल,रवि शर्मा,सचिन बंसल,संजय अग्रवाल,सुनील बंसल सहित अन्य सदस्य गण जुटे हुए हैं।
श्री श्याम मण्डल द्वारा रायगढ़ में आयोजित किया जानेवाला जन्माष्टमी उत्सव सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में प्रसिद्ध और विख्यात है



