
रायगढ़। रायगढ़ में एक दौर ऐसा भी था जब चुनाव के समय चुनाव प्रचार में लगी कोई जीप गांवों में आती थी तो बच्चे जीप के पीछे दौड़ लगाना शुरू कर दिया करते थे जिसे देखकर जीप में बैठे लोग बच्चों को झंडा पोस्टर बिल्ला टोपी दे दिया करते थे । इसके साथ यह भी जोड़ सकते हैं कि पिपरमेंट की गोली के बदले मोहल्ले के बच्चे किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में जुलूस निकालकर ,नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रचार करते थे ।रायगढ के जूटमिल क्षेत्र में एक व्यक्ति रहा करता था जिसे हम जंगली के नाम से पुकारा करते थे कभी वह जंगली फल बेचा करता था तो कभी वह नीम की दातौन बेचा करता था तो कभी वह अपने कंधे पर बन्दर के बच्चे को बैठाकर तो कभी लंगूर को अपने साथ लेकर रायगढ़ की सड़कों पर लेकर निकला करता था ।
चुनाव के समय यह जंगली टीन से बना एक लंबा चोंगा लेकर उसमें बोलकर आकर्षक तरीके से चुनाव प्रचार किया करता था।जोकि काफी अनोखा और आकर्षक हुआ करता था।



