रायगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर ,पेंशनधारियों के लिए खोला मोर्चा,कलेक्टोरेट पहुंचकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में निवासरत लगभग आठ हजार वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगों को पिछले चार महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है जिससे उनके समक्ष जीवनयापन में कठिनाइयों की स्थिति आ गई है। केन्द्र शासन से राशि नहीं आने की वजह से ही इनको पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इस समस्या को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने एक विशाल रैली निकाली और कलेक्टोरेट जाकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए हितग्राहियों को जल्द से जल्द पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की।
विगत 4 महीने से नगर निगम क्षेत्र में निवासरत पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन और दिव्यांग पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे प्रभावित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी और हितग्राहियों के समर्थन में विशाल रैली निकालते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिये कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे और वहां जिला प्रशासन के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, सुखद सहारा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और मुख्यमंत्री पेंशन योजना पेंशन को मिलाकर कुल 7848 हितग्राहियों को पिछले चार महीने से पेंशन से वंचित किया जा रहा है। जबकि यही पेंशन उनके जीवन का सहारा है। कांग्रेस का कहना है कि इस समस्या का कारण केंद्र सरकार द्वारा राज्य को अपना अंश नहीं देना है। योजना के तहत केंद्र का अंश नहीं मिलने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत परिवार के मुखिया की मौत होने पर 20 हजार रुपये की राशि मिलती है, लेकिन छत्तीसगढ़ (के लोगों को यह राशि भी नहीं मिल पा रही है क्योंकि केंद्र सरकार से राशि का आबंटन नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने राज्य शासन से इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पेंशन की राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है ताकि गरीब हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button