रायगढ़क्राईमछत्तीसगढ़

क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लिए जाने के आरोप में दो पकड़ाए ,तीसरा फरार

रायगढ़ 17 फरवरी ।इंग्लैंड और इटली के बीच खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लिए जाने के दौरान रायगढ़ पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को ऑनलाइन सट्टा लिए जाने के आरोप में पकड़ा ।पुलिस ने उनके पास से दो हजार नगद के अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया ।इस मामले में शामिल तीसरा साथी फरार बताया जा रहा पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है ।
रायगढ़ पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कल रायगढ़ पुलिस द्वारा एक बड़ी सट्टा रेड कार्रवाई की गई । कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है। सूचना पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथ मौजूद विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।
पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल निवासी खरसिया के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के पास से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किया गया, जिनका उपयोग उनके साथी सट्टा संचालक और सट्टा खेलने वालों से संपर्क के लिए किया जा रहा था। उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिली। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उनका साथी सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button