रायगढ़
रायगढ़ जिले में अब तक एक लाख मिट्रिक टन से अधिक की हुई धान खरीदी

रायगढ़, 23 दिसम्बर/ एक नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीदी में अब तेजी आने लगी हैं। जिले में किसान अब बड़ी संख्या में उपार्जन केन्द्रों में पहुंच कर धान विक्रय कर रहे है। जिले के 105 उपार्जन केंद्रो के माध्यम से अब तक 20 हजार 615 किसानों ने 1 लाख 23 हजार 61.60 मिट्रिक टन धान विक्रय कर लिया हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में 83 हजार 63 किसानों ने धान बेचने हेतु पंजीयन करवाया हैं। धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु टीम गठित की गई है। जिसके माध्यम से अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। अब तक अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के 7 प्रकरण पर जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी हैं।



