राजनीतिरायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु साय बने राधेश्याम राठिया के प्रस्तावक

रायगढ़ । विशाल जनसभा और नामांकन रैली के पश्चात रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पत्थलगांव विधायक गोमती साय उनके प्रस्तावक बने।
इस पर सीएम साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की संकल्पना को हम सभी के साथ-साथ जनता ने भी आत्मसात किया है। जनता ने संकल्प लिया है कि वो श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

नामांकन दाखिले के अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वय रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और जशपुर विधायक रायमुनी भगत भी कलेक्टोरेट परिसर में मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button