रायगढ़क्राईम

ग्रामीण से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

रायगढ़, 18 मार्च* । जूटमिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना 16 मार्च का है, जब जिला सक्ती के ग्राम सकराली डभरा निवासी मनोज चौहान (39 वर्ष) रायगढ़ के इतवारी बाजार में सब्जी बेचने आए थे। शाम में घर लौटते समय शनि मंदिर रेलवे अंडर ब्रिज के पास रुककर पेशाब करने गए, तभी तीन बदमाशों ने उसे डरा धकमाकर पैसे मांगे और मारपीट कर उनकी जेब से 2,740 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाश एक-दूसरे को सुभाष और सुनील नाम से पुकार रहे थे।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 78/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में एएसआई शशिदेव भोई और जूटमिल पुलिस टीम की सक्रियता से संदेहियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी गई जिसमें संदेही सुनील महंत और सुभाष सांडे को पुलिस ने घर दबोचा गया । आरोपियों ने अपने साथी प्रकाश वैष्णव के साथ मिलकर लूटपाट को अंजाम देना बताया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button