अदाणी फाउंडेशन के पशुधन विकास कार्यक्रमों से 373 किसानों के 5000 से अधिक पशुओं को मिल रहा लाभ

रायगढ़ 24 अक्टूबर ।किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के तहत माह अक्टूबर में, अदाणी फाउंडेशन ने पुसौर विकासखंड के गांवों में विभिन्न पशु स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविरों के साथ-साथ डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया। किसानों को उन्नत नस्लों के पशुओं के जन्म और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रशिक्षित भी किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन ने पशुधन विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
अक्टूबर माह में आयोजित कुल पाँच पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर और सात डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमें कुल 373 पशुपालक किसानों के 1605 बड़े पशुओं जैसे गाय/बैल और 3885 बकरीयों तथा भेड़ों जैसे छोटे पशुओं सहित कुल 5490 पशुओं का उपचार और मुफ्त दवा वितरण किया गया।
इसके साथ ही, सात डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, 342 किसानों ने भाग लिया। इन शिविरों का उद्देश्य न केवल पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार करना था, बल्कि किसानों को पशु प्रबंधन की बेहतरीन तकनीकों से भी अवगत कराना था। इसके अलावा चारा प्रबंधन के तहत, छह परिधीय गांवों के 38 पशुपालकों को 200 किलोग्राम झुनगा और 100 किलोग्राम बाजरा का वितरण किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर चंद्रशेखर पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों के सहयोग के लिए एआई टेक्नीशियन और पशु सखी की नियुक्ति भी की गई।



