छत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद होनेके खिलाफ, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायगढ़. (6अगस्त). प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को बंद किये जाने के फैसले को कांग्रेस ने  जनता के ऊपर अत्याचार करार दिया है और आमजनता के हित में इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है. जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा इस मामले को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेस लेकर कहा कि बिजली बिल हाफ योजना को बंद किये जाने के विरोध में गुरुवार को रायगढ़ में कांग्रेस द्वारा न सिर्फ बिजली ऑफिस का घेराव किया जायेगा बल्कि पुतला दहन कर आक्रोश जाहिर किया जायेगा.
प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू किये गए बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा संशोधन किया है और 4 सौ यूनिट की जगह अब सौ यूनिट तक की बिजली खपत में ही बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है, साय सरकार के इस निर्णय का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है, रायगढ़ में भी इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस किया और कहा कि साय सरकार ने मात्र 100 यूनिट के भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल हॉफ करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अधिसंख्यक उपभोक्ता बिजली बिल हॉफ योजना से वंचित हो गये है। वर्तमान निर्देश के अनुसार 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर बिजली बिल पूरा लगेगा और 100 यूनिट का छूट भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 सालों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है।  कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है?कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है,  सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी. कांग्रेस के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी और अनिल शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था। किसी को बिजली का खपत मान लो 600 यूनिट था उससे ज्यादा भी था तो उसके पहले 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल आधा हो जाता था, शेष पर ही उसको पूरा बिल देना पड़ता था । पिछले माह ही सरकार ने बिजली के दाम चौथी बार बढ़ाया था। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की बुद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करके की गई थी। डेढ़ साल के भीतर साय सरकार ने घरेलू बिजली की दरों में अब तक कुल 80 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते हैं बिजली का उत्पादन लागत बढा है, कोयले पर ग्रीन टैक्स चार गुना अधिक बढ़ा दिए, रेलवे का माल भाड़ा अधिक वसूल रहे हैं, थर्मल पॉवरप्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने बाध्य किया जा रहा है, डीजल पर सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए जाने से परिवहन में और फायर के लिए उपयोग होने वाले डीजल की लागत बढ़ी है जिसकी भरपाई भी उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाकर किया जा रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक विल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है।
उक्त पत्रकार वार्ता में रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक , महामंत्री विकास शर्मा ,शाखा यादव और युवक कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव राकेश पांडेय भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button