रायगढ़

नौका दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को ओपी ने कराया हम दर्द होने का एहसास, मानवता और संवेदना से भरा पहलू भी सामने आया..

रायगढ़ 21 अप्रेल ।=महानदी में हुए नौका हादसे की घटना ने रायगढ़ विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जहाँ अंदर से झकझोर दिया वही इसके बाद उनका मानवता और संवेदनशीलता से भरा पहलू भी उजागर हुआ

नाव दुर्घटना के दौरान ओपी चौधरी राजधानी रायपुर में मोजूद थे। यह घटना भले ही ओडिसा राज्य में घटित हुई हो लेकिन पीड़ित ग्रामीण रायगढ़ जिले के निवासी थे इस बात की संजीदगी को समझते हुए ओपी चौधरी ने अविलंब जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर घटना का अपडेट लेना शुरू किया। यही वजह है कि ओडिसा राज्य के अफसरों से समय रहते संवाद स्थापित हो सका और मौके पर अविलंब सहायता के आवश्यक साधन जुटाए जा सके । ओपी स्वय ओडिसा के अफसरों के संपर्क में रहे और मामले की विस्तार से जानकारी लेकर आगे की रणनीति बनाते रहे। घायलों एवम परिवार जनों का भी लगातार राजधानी से अप डेट लेते रहे। देर रात जब अफसरों ने यह भरोसा दिलाया कि अधिकांश श्रद्धालु खतरे से बाहर आ चुके है उनके इलाज सहित घर वापस भेजने की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है उसके बाद उन्होंने लापता श्रद्धालुओ को खोजने के लिए जुटी रेस्क्यू टीम का अपडेट लिया। देर रात खोजने का कार्य जारी रही। अगले दिन तड़के पुनः ओपी चौधरी ने रेस्क्यू टीम से लापता श्रद्धालुओ को खोजने के काम लगे होने की जानकारी जुटाई और जैसे ही सभी लापता श्रद्धालुओ का पार्थिव देह मिला उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर मृतक परिवारों के लिए चार चार लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिए। अपराह्न ओपी हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना हुए और तत्काल कोतर लिया निवासी घायल परिवार जनों से मुलाकात कर उन्होंने नजदीक होने का भरोसा दिलाते हुए कहा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता के लिए कोई कमी नही होगी। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की टीम को भी उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी घायल को कोई परेशानी होती है तो जांच दल उन्हे निगरानी में रखे। घायल के परिवार जन अपने लाडले विधायक को समीप पाकर भावुक हुए बिना नहीं रह सके। घटना में पीड़ित महिलाओ ने कहा रायगढ़ विधायक को अपने समीप पाकर वे अपना दुख दर्द भूल गए । कोतर लिया के बाद ओपी चौधरी तत्काल मृतकों के गांव अंजोरीपाली रवाना हुए मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार जनों के दुख दर्द को साझा किया।मृतकों के परिवार जनों से ओपी ने कहा इस घटना से वे आहत है और दुख की इस घड़ी में यह भरोसा दिलाने आए है कि सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार जनों के साथ खड़ी है। अंजोर पाली ग्राम वासी अपने मध्य ओपी चौधरी को पाकर गमगीन हो गए। ग्राम वासियों ने अपने मध्य ओपी को पाकर इस बात को संजीदगी से महसूस किया कि कलेक्टर से नेता बने ओपी एक संवेदन शील जनप्रतिनिधि की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। ओपी की इस जिम्मेदारी को ग्राम वासियों को नजदीक से देखने का मौका मिला। दुख की इस घड़ी मे ओपी का यह संबल और भरोसा पीड़ित परिवार जनों के दुख पर मलहम का काम करेगा। ओपी ने इस घटना को लेकर लगातार 24 घंटे तक अफसरों से संवाद किया उनके इलाज सहित घर पहुंचाने अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था सहित समस्त जानकारी का अपडेट लेकर घायलों सहित मृतको के परिवार जनों से मिलकर एक भरीसे मंद जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button