एंकर नेहा पटेल का अखिल भारतीय अघरिया समाज की महिला समूह टीम अस्तित्व द्वारा सम्मान

रायगढ़ ।अखिल भारतीय अघरिया समाज की सक्रिय महिला समूह टीम अस्तित्व द्वारा ,समाचार वाचिका ( एंकर ) नेहा पटेल को मीडिया के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और समय समय पर समाचार कवरेज कर समाज का नाम पूरे शहर और राज्य में विस्तार करने पर 13 जून 2025 को उनके कार्यस्थल हर्ष न्यूज़ ऑफिस जाके महिला समूह की टीम अस्तित्व द्वारा सम्मानित किया गया.
मीडिया के क्षेत्र में नेहा पटेल अघरिया समाज की एक प्रतिभा के रूप में पूरे चैनल और जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, उनकी कार्यशैली और प्रतिभा अद्वितीय है, अखिल भारतीय अघरिया समाज नेहा पटेल के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए ये कामना करता है कि वे समझ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें और समाचार जगत में दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर अपना ,अपने परिवार का और समाज का नाम रौशन करे…. इस दौरान नेहा पटेल को अस्तित्व की कार्यकारिणी द्वारा धन्यवाद सह सम्मान ” अस्तित्व गौरव सम्मान पत्र” और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कांति पटेल, महिला संगठन मंत्री ममता पटेल, महिला संगठन मंत्री व साहित्य प्रभारी पूर्णिमा चौधरी की उपस्थिति रही..सभी ने संस्था की ओर से नेहा का विशेष आभार जताया’



