विरासत में अंधेरा मिला था मोदी जी ने देश को ओपी ने रायगढ़ को विकास से रोशन किया,दिवाली सिर्फ दिया जलाने का त्यौहार नहीं है, बल्कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संकल्प भी है; गणेश अग्रवाल

Advertisement Carousel

26 मई 2014 की शाम... जब नरेंद्र मोदी जी को देश की सबसे बड़ी कुर्सी मिली, तो कुर्सी के साथ उन्हें देश के 33 करोड़ गरीब भी सौंपे गए थे। हर चौथा घर दिया तले अंधेरे की कहावत को चरितार्थ कर रहा था। 67 साल में, 54 साल एक ही पार्टी की सरकार रही, 5 नारे आए - गरीबी हटाओ, आम आदमी, जय हो... पर गरीब वहीं का वहीं रहा। दिल्ली से 1 रुपया चलता था, गांव पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता था। मोदी जी ने कुर्सी में बैठते ही नारा नहीं बदला,रास्ता बदल दिया। गरीब का अपना बैंक खाता खुला, पैसा सीधे उसके खाते में गया। बीच का ऑक्टो पशी पंजा खत्म हुआ। नतीजा - वर्ल्ड बैंक कहता है, आज हर 40 में से सिर्फ 1 गरीब बचा है। 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।

रायगढ़ में ओपी को भी मिली अंधेरो की विरासत

प्रदेश में किसानों महतारियों के खाली खाते मिले...नामांतरण के नाम से तहसील कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके थे..रजिस्ट्री की गई जमीन पर अपना मालिकाना हक लेने के लिए बिचौलियों को पैसे देने के साथ साथ लम्बा इंतजार करना पड़ता था....सरकारी रिपोर्ट में नामांतरण की दुरूह प्रक्रियाभ्रष्टाचार की सबसे बड़ी वजह मानी जाती थी...
रायगढ़ विधान सभा में सड़कों की बदहाली मिली, ट्रैफिक जाम मिला, प्रदूषण विरासत में मिला... लेकिन साय सरकार के इस कुशल सारथी ने रोना नहीं रोया, काम किया।

ओपी ने 3 साल में क्या बदला

पैसा सीधे खाते में.... बेहतर वित्तीय प्रबंधन से किसानों और महतारियों के खाते तक ईमानदारी से पैसा पहुंचाया। अब दिल्ली-रायपुर से चला रुपया बीच में नहीं खोता, सीधे किसानों और बहन के खाते में पहुंचता है।

ऑटो नामांतरण

एक निर्णय लिया - रजिस्ट्री के बाद ऑटो नामांतरण। जिस जगह पीढ़ियां चप्पल घिसती थीं, वहां अब दलाली खत्म हुई।

प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई

औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध बड़ी लड़ाई शुरू की। सड़कों की बदहाली ठीक की, तो प्रदूषण भी घटा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई। शहर के चारों ओर ऑक्सी जोन बनाए जाने से राहत मिली।

ट्रैफिक जाम से मुक्ति..-

जो जाम विरासत में मिला था, उसे मरीन ड्राइव, कैनाल नहर, गोवर्धनपुर पुलिया के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दूर किया।

शिक्षा नारा नहीं इरादा... बेहतर शिक्षा को चुनावी नारों से निकालकर इरादों से बदला। प्रदेश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी #नालंदा के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

सांस लेने के लिए ऑक्सी जोन.. -

इतवारी बाजार सहित शहर के आधा दर्जन जगहों पर ऑक्सी जोन बनाकर प्रदूषण से राहत दी।

खेल को प्रोत्साहन..

कोड़तराई में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर खेल को प्रोत्साहित किया।

दिया तले अंधेरा खोज रहा विपक्ष

इतने सुधारों के बाद विपक्ष आज भी मोदी जी को घेरे रहता है, ठीक उसी तर्ज पर प्रदेश का विपक्ष ओपी के विकास विजन पर सवाल उठाकर विकास को बाधित करने का प्रयास करता है। उन्हें विकास की हकीकत नजर नहीं आती, क्योंकि उनकी आंखों पर नारों की पट्टी बंधी है।
.....कुंठित मानसिकता के अंधेरे को हटाने दिवाली पर एक दिया ऐसे लोगों के घर जले, जिन्हें विकास की हकीकत नजर आ सके। मां लक्ष्मी धन की समृद्धि की बजाय, उस सोच में समृद्धि लाएं जो जनता को सदा परेशानियों से घिरे रहते हुए देखना चाहती है। मां लक्ष्मी हर घर में सुख, समृद्धि और उजाला लाएं।
गणेश अग्रवाल
मीडिया प्रभारी
जिला भाजपा
रायगढ़

Tags