दो जुआ फडों पर पुलिस का छापा, 29 जुआरी पकड़ाए ,9 लाख जब्त

Advertisement Carousel

रायगढ़, 7 नवंबर। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी रायगढ़ राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं फड़ से ₹9,00,500 नगद जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।