विद्युत विभाग की कर्मठता और सजगता से जगमग रहा रायगढ़

Advertisement Carousel

रायगढ़ 9 नवम्बर । दीपावली के दौरान शहर को रौशन,जगमग बनाये रखने के लिए विद्युत प्रवाह को निर्बाध बनाये रखकर विद्युत विभाग दीवाली की खुशियों में कोई खलल नही पड़ने दिया। यह सबकुछ विद्युत विभाग द्वारा दीपावली पूर्व किये गए मेंटेनेंस कार्य के बलबूते फलीभूत हुआ। विद्युत विभाग ने शिकायत आने पर रिस्पॉन्स टीम को भी निरंतर सजग और सक्रिय कर रखा था जिसने कहीं से विद्युत प्रवाह प्रभावित होने की शिकायत मिलने पर तुरंत पहुंचकर रौशनी बहाल की।
यूं कहा जाए कि रायगढ़ विद्युत विभाग ने दीपावली के अवसर पर शहर में बिजली प्रवाह को एक चुनोती के रूप में लिया था और निर्बाध सेवा देकर उसने इस चुनोती को पूरा किया । इस तरह लोगों की दीवाली की खुशियों को बढ़ाने में विद्युत विभाग ने भी अपनी भूमिका निभाई ।


दीवाली के अवसर पर जब सभी लोग त्यौहार मना रहे थे ,लक्ष्मी पूजन कर रहे थे,आतिशबाजी कर रहे थे उस दौरान विद्युत विभाग के जो अधिकारी , कर्मचारी विद्युत प्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात होकर अपना फर्ज निभा रहे थे वे निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं ।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि हर साल विद्युत मंडल द्वारा दीपावली पर्व के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विशेष इंतजाम किये जाते हैं। चौबीस घंटे बिजली रहे, इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाती है ताकि दीपों के इस त्यौहार में बिजली समस्या लोगों के पर्व में खलल उत्पन्न न करे।

Most Popular

Tags