सूर्य जगत की आत्मा तो छठी मैया भाग्य का विधान ,13 नवम्बर से छठ महाव्रत का प्रारम्भ

Advertisement Carousel

सूर्य की उपासना का महापर्व छठ इस वर्ष 13 नवम्बर को नहाय खाये के साथ प्रारम्भ हो जाएगा ।इस महाव्रत का पारण 16 नवम्बर को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ होगा।
नेपाल की तराई ,बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ यह पर्व आज पूरे देश में मनाया जाता है ।बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जहां जहां गए वो अपनी परंपरा ,संस्कृति ,खानपान , और लोकगीतों को भी ले गए ।


अंग्रेज जब गिरमिटिया मजदूर बनाकर पूर्वी उत्तरप्रदेश ,बिहार से वेस्ट इंडीज ,सूरीनाम ,फिजी ,मॉरीशस ,दक्षिण अफ्रीका एवं अन्य देशों में ले गए तो उन्होंने अपनी संस्कृति औए समाज की परंपरा को नहीं छोड़ा जिसका नतीजा है कि दो सौ साल बाद भी इन देशों में भोजपुरी संस्कृति ,परम्परा और उसके तीज त्योहार ,लोकगीत आज भी फल फूल रहे हैं।
सूर्य की उपासना और छठी मैया की पूजा का महाव्रत 13 नवम्बर को नहाय खाय के साथ प्रारम्भ होगा ।14 नवम्बर को खरना होगा ।15 नवम्बर को अस्ताचलगमी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 16 नवम्बर उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के उपरांत इस कठिन व्रत का पारण होगा।


छठ पूजा के सम्बंध में कहा गया है

सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च । सूर्याद्वै खल्विमानि भूतानि जायन्ते । आदित्यो वा एष एतन्मण्डलं तपति । असावादित्यो ब्रह्म । आनन्दमयो ङ्य़ानमयो विङ्य़ानानमय आदित्यः । सूर्याद्भवन्ति भूतानि सूर्येण पालितानि तु । सूर्ये लयं प्राप्नुवन्ति यः सूर्यः सोऽहमेव च ।
सूर्य ही जगत् की आत्मा है । उसी से सृष्टि का निर्माण और -संहार सब होते हैँ । इसिलिए हमारे आत्मसम्बन्धी सब पर्व जैसे विवाह, ब्रतोपनयन, आदि सौरमास के हिसाव से किया जाता है, तथा मन सम्बन्घी उत्सव चन्द्रमान में (तिथि के अनुसार) किया जाता है । बाकि के सब समागम है ।
षष्ठी देवी को भाग्य का विधान करनेवाली कहा जाता है, जिसके पीछे एक गहन वैज्ञानिक कारण है ।
तुला राशी पर सूर्य का प्रवेश को गर्भणा संक्रान्ति कहा जाता है । इसी ऋतु में धरती अत्यधिक फलप्रसूता होती है ।
देश भर में विभिन्न रूप में यह सभी पूजा होते रहते हैँ । छठ में इन सबका समाहार है । इसीलिए इसे महाब्रत कहते हैँ ।
विश्वमें प्रकृति के चौविस तथा पुरुष के बारह – सब मिलकर छत्तीस तत्त्व होते हैँ । दिन में चौविस होरा (इसीसे hour शब्द बना है) होते हैँ, जिनसे सप्ताह के वारों का नामकरण क्रम होता है । अतः एक तत्व के लिए एक होरा के अनुसार यह पर्व कार्तिकशुक्ल षष्ठी को छत्तीस होरा के लिए मनाया जाता है । भगवान राम और सीता जब वनवास काटकर अयोध्या पहुंचे, तब उन्होंने भी छठ पर पूजन किया. माता सीता ने व्रत भी रखा । द्रोपदी ने भी छठ का उपवास रखा और भगवान सूर्य से पांडवों की विजय की कामना करती रहीं ।