रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को मिलेगा महाराजा अग्रसेन सम्मान,तीन नवंबर को राज्योत्सव में होंगे सम्मानित

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्री बाबूलाल अग्रवाल का छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए चयन हुआ है। सामाजिक समरसता के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है। आगामी 3 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें दो लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।
श्री बाबूलाल अग्रवाल के चयन पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे रायगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। श्री बाबूलाल अग्रवाल पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे विभिन्न सेवा संगठनों से जुड़कर सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रहे है। तीन नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनका चयन रायगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

Most Popular

Tags