मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली 50 अग्र नारियां सम्मानित

रायगढ़ 1 अक्टूबर : श्री अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन स्थानीय रेड क्वीन में श्री अग्रसेन सेवा संघ के तत्वावधान में आत्मनिर्भर अग्र नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपनी मेहनत, हुनर और काबिलियत के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की झलक के साथ समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

सम्मानित महिलाओं में राजश्री अग्रवाल, ओमश्री अग्रवाल, मीना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल (जिवास पार्लर), नेहा बोंदिया (मां शारदा), सृष्टि अग्रवाल (आईना), रेशू अग्रवाल (सात्विक बुटीक), लता डोरा (लिंगरी शॉप), सुरुचि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुनीति अग्रवाल (कीर्ति बेकर्स), श्यामा अग्रवाल (श्याम क्रिएशन्स), हेमलता खेमका, मधु अग्रवाल (मॉम एन मी), वंदना पोद्दार, साक्षी अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रितु एवं शिकी, नेहा तायल, विशाखा, श्रेया अग्रवाल, ममता सिंघानिया, शशि अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, मीना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, अन्वी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल एवं श्रीजा अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

इसके बाद सांप-सीढ़ी, ह्यूमन लूडो, बॉक्स क्रिकेट एवं एयर राइफल जैसी खेल गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। समाज के गणमान्य नागरिकों राकेश अग्रवाल (ए.आर. ग्रुप), राजेश बंटी सिंघानिया, प्रवीण बंसल, बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा), मनोज अग्रवाल (होंडा), सुनील डालमिया, शिब्बू जिंदल, राजेश बेरीवाल, नीरज अग्रवाल (टिंकू), सुनील गर्ग एवं शिवशंकर अग्रवाल की उपस्थिति रही। समिति से मुकेश मित्तल कलानोरिया, प्रदीप गर्ग, अनूप बंसल, रवि अग्रवाल (सी.ए.), सचिन बंसल,रमेश छापरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड), संजय अग्रवाल (पत्थलगांव) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। महिलाओं में कविता बेरीवाल, आशा टाइटन एवं शालू गोयल सहित बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि जयंती समारोह में सामाजिक प्रतिभाओं को मंच देने के साथ महिला सशक्तिकरण और खेल गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

आज महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर

जयंती समारोह के अंतर्गत 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रेड क्वीन में महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर आयोजित होगा। रक्तदान प्रभारी बिमल अग्रवाल ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।