प्रियदर्शी ,वासुदेव ट्रेवल्स ने रायगढ़ से पटना के लिए शुरू की प्रीमियम बस सेवा,पत्थलगांव, कांसाबेल, कुनकुरी, जशपुर और गुमला होते हुए पहुंचेगी पटना, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2/1 बिजनेस क्लास स्लीपर कोच

Advertisement Carousel

रायगढ़। औद्योगिक नगरी रायगढ़ की सड़क परिवहन कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। प्रदेश और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों तक आवागमन को सुगम बनाने में निजी बस परिवहन सेवाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान और भरोसेमंद सेवा के लिए पहचाने जाने वाले प्रियदर्शी वासुदेव ट्रेवल्स ने अब रायगढ़ से पटना के लिए प्रीमियम बस सेवा शुरू कर परिवहन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
24 नवंबर 2026 से शुरू हो रही यह बस सेवा पत्थलगांव, कांसाबेल,कुनकुरी,जशपुर और गुमला होते हुए पटना तक पहुंचेगी। इस नए रूट से रायगढ़ सहित रास्ते में पड़ने वाले शहरों और कस्बों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि इस सेवा में यात्रियों के आराम और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए 2/1 प्रीमियम बिजनेस क्लास स्लीपर कोच उतारा गया है।

सुविधा और आराम के साथ लंबी दूरी का सफर

वासुदेव ट्रेवल्स की नई बस सेवा को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसमें लग्जरी स्लीपर,फुल एसी,पुश बैक सीट,एलईडी टीवी,वाई-फाई और मिनरल वाटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार यह बस उन यात्रियों के लिए खास विकल्प साबित हो सकती है,जिन्हें सड़क मार्ग से पटना और बीच के शहरों तक पहुंचना होता है।

सड़क परिवहन में वासुदेव ट्रेवल्स की मजबूत पहचान कायम

रायगढ़ से देश के विभिन्न बड़े शहरों तक सड़क मार्ग से आवागमन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वासुदेव ट्रेवल्स जैसी परिवहन संस्थाओं की सक्रियता रायगढ़ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती दे रही है। यात्रियों की जरूरत,बदलती यात्रा सुविधाओं और नए रूटों के अनुरूप सेवाओं का विस्तार कर वासुदेव ट्रेवल्स ने प्रतिस्पर्धी परिवहन बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है।
रायगढ़ से पटना के लिए नई प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत इसी विस्तार की अगली कड़ी है। बेहतर सुविधाओं और नए गंतव्यों को जोड़ने की पहल के जरिए वासुदेव ट्रेवल्स सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।अपराह्न 3.30 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से वासुदेव बस का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर रवाना किया गया। प्रथम दिवस के यात्री भी नई लक्ज़री यात्री बस सेवा की सामयिक सुविधाओं से उत्साहित थे। मगध की राजधानी पाटलीपुत्र पटना के लिए नई बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर बस स्टैंड मे उपस्थित प्रियदर्शी वासुदेव ट्रांसपोर्ट के मुखिया राजकिशोर सिंह ने मालिक का धन्यवाद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। बस को रवाना करने प्रियदर्शी वासुदेव ट्रांसपोर्ट के संचालक घनश्याम सिंह मामाजी,प्रियदर्शी पैट्रोलियम से अभिषेक सिंह के अलावा हरेराम तिवारी,दीपक कछवाहा,अंबुज वर्मा,धनेश्वर साहू,शोभा देवांगन,अल्ताफ खान सहित ट्रांसपोर्ट से जुड़े तमाम सहयोगी बृंद उपस्थित थे।

Most Popular

Tags