परिसीमन विधेयक लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित ,छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 17 और विधानसभा की 135 हो जाएगी

Advertisement Carousel

परिसीमन विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नए संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटों में मौजूदा संख्या से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की प्रस्ताव है।
इसी के साथ राज्यों की विधानसभाओं की सीटें बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का उद्देश्य महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता साफ करना है। अब इस प्रस्ताव पर संसद में चर्चा और जरूरी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करने का इंतजार है
परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर राजनैतिक हलचल बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे दी। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। सरकार इस दौरान विधेयक को संसद में पेश कर सकती है। इस बार सरकार सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और 2051 तक राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का रास्ता तैयार हो सकता है।

परिसीमन विधेयक में राज्यो में 50% सीटों के वृद्धि किये जाने के प्रावधान का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो गया है ।परिसीमन विधेयक के लोकसभा में पारित होने जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी लोकसभा और विधानसभा सीटों में वृद्धि होने के साथ सीटों में महिलाओं के आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा ।
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 11 सीटें हैं जिसमें 6 की वृद्धि के बाद 17 लोकसभा सीट हो जाएगी ।
इसी तरह विधानसभा में 90 सीटें हैं जिसमें 45 सीटों में वृद्धि होने से 135 सीट हो जाएगी।

ज्ञातव्य होकि सरकार ने अप्रैल 2026 में भी परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक लोकसभा में पेश किया था लेकिन संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी समर्थन नहीं जुटा सका था। अब लगभग सात महीने बाद सरकार संशोधित प्रस्ताव के साथ फिर संसद में जाने की तैयारी में है।

Most Popular

Tags