नीबू वंश का सबसे बड़ा खट्टा -मीठा फल चकोतरा

Advertisement Carousel

छठ के दौरान बाजार में इस फल को बिकते हुए देखा होगा ।यह फल को छठी माता को चढ़ाए जाने वाले फल में विशेष स्थान रखता है । नीबू के वंश में आने वाला यह फल चकोतरा है ।अलग -अलग स्थानों पर इसे अलग -अलग नाम से जाना जाता है। यह फल विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है ।इसका स्वाद खट्टा- मीठा हुआ करता है ।

चकोतरा (Citrus maxima, अंग्रेज़ी में पोमेलो / Pomelo) नींबू-वंश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खट्टा-मीठा फल है। इसका छिलका मोटा होता है, अंदर का गूदा सफेद, गुलाबी या हल्का लाल हो सकता है, और इसका वज़न आमतौर पर 1 से 2 किलोग्राम तक होता है।

चकोतरे को अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं में कई नामों से जाना जाता है, जैसे अंग्रेजी में
पोमेलो (Pomelo), शैडक (Shaddock)
तथा इसके अन्य प्रचलित नाम: ताभ, बजरा नींबू, गागर नींबू, टाभा नींबू, बतकापी आदि है ।
चकोतरे में विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
इसे ताज़ा फल के रूप में, सलाद में या चाट/मसाले के साथ खाया जाता है।
छठ के अवसर पर अगर आप इस फल लेकर आएं हैं तो फिर इसका स्वाद उठाने में देर मत लगाइए ।