त्वचा और चर्म रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों का महजुटान , 14 और 15 नवम्बर को रायगढ़ में छग क्युटिकॉन का आयोजन

Advertisement Carousel

रायगढ़ । त्वचा और चरम रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का महजुटान रायगढ़ में आगामी 14 और 15 नवम्बर को जिसमे देश के नामी गिरामी ,ख्यातिलब्ध चिकित्सक अपने अपने अनुभवों ,तकनीक का जहां साथी चिकित्सकों के बीच साझा करेंगे वहीं अपने अपने रिचर्स पेपर भी पढ़ेंगे ।
रायगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और त्वचा रोगों के उपचार से जुड़ी नई तकनीकों ,अनुभवों पर देशभर के विशेषज्ञ मंथन करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स की ओर से 14 और 15 नवंबर को सीजी क्युटिकोन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभर के करीब 150 ख्याति प्राप्त त्वचा रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी गई।
शहर के एक निजी होटल में 14 और 15 नवंबर को आयोजित होने वाले सीजी क्युटिकॉन 2026 में देशभर के करीब 150 त्वचा रोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। आयोजन के उद्देश्य, महत्व और कार्यक्रम की रूपरेखा से मीडिया को अवगत कराने शुक्रवार को आईएडीवीएल की छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस क्युटिकॉन 2026 के आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स द्वारा आयोजित इस चिकित्सकीय शैक्षणिक कार्यक्रम में त्वचा रोगों से जुड़ी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, उपचार की नई तकनीकों और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और चिकित्सा ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। दो दिवसीय इस शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से त्वचा रोग विशेषज्ञों को अपने अनुभव साझा करने, नवीनतम चिकित्सा तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने और उपचार के बेहतर तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन से त्वचा रोग चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान और विशेषज्ञता को बढ़ावा मिलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ आई ए डी वी एल के अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल,सचिव डॉ राकेश पटेल ,उपाध्यक्ष डॉ दिलीप शा ,कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेश बेहरा ,सहसचिव डॉ नवल पटेल भी मौजूद थे ।
पत्रकार वार्ता के दौरान स्किन और चर्म रोग की महंगी दवाइयां ,प्रदूषण के कारण होने वाले रोग ,दुकानों में बिकने वाली सौंदर्य प्रसाधन सामग्री से त्वचा को होने वाले नुकसान को लेकर पत्रकारों के सवाल के समुचित जवाब चिकित्सकों द्वारा दिये गए।

Tags