रायगढ़ 4 अक्टूबर : महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को विभिन्न खेल, कला, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया।
पहाड़ मंदिर चढ़ो में सुमन और विजय अग्रवाल अव्वल
‘पहाड़ मंदिर चढ़ो’ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम सुमन अग्रवाल, द्वितीय पूजा जैन एवं तृतीय पूनम अग्रवाल रहीं। पुरुष वर्ग में प्रथम विजय अग्रवाल, द्वितीय गौरव मोदी एवं तृतीय संदीप बंसल रहे। प्रतियोगिता की व्यवस्था रोमा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, भारती अग्रवाल, खुशबू बेरीवाल, श्रुति अग्रवाल, सीमा बेरीवाल, ममता गोयल एवं दीपक अग्रवाल ने संभाली। प्रतिभागियों के लिए जलपान एवं चिकित्सा स्टॉल की भी व्यवस्था की गई।
इस दौरान अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग लेन्ध्रा, मुकेश मित्तल कलानोरिया, अनूप बंसल, प्रदीप गर्ग, रमेश छापरिया, संजय अग्रवाल (कार्ड), सचिन बंसल, रवि अग्रवाल (सी.ए.), बंटी सिंघानिया, दीपक डोरा, पंकज निगानिया एवं प्रकाश निगानिया सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।
योग में दिखी साधना, स्वास्थ्य का दिया संदेश
रेड क्वीन हॉल में आयोजित योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योगा कॉम्पिटीशन के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम गीता अग्रवाल, द्वितीय सारिका अग्रवाल व तृतीय स्थान पर मुक्ता अग्रवाल रहीं। वहीं 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्नेहा अग्रवाल, द्वितीय निधि बंसल एवं तृतीय सोनल सिंघल रहीं। इसके साथ ही गर्ल्स रिदमिक सोलो योगा में प्रथम आद्या अग्रवाल तथा द्वितीय स्थान पर विधि अग्रवाल रहीं। प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार अलका नरेश अग्रवाल को प्रदान किया गया, जबकि सांत्वना पुरस्कार हंसिका, श्रेया सुरेखा, सृष्टि सुरेखा, नेहा अग्रवाल, निधि जगतरामका एवं जसरीता को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के प्रभारी स्मिता सिंघल, अंजू अग्रवाल, रिक्की गोयल, शीतल अग्रवाल (गंज), प्रिया अग्रवाल (गंज), ज्योति राजेश अग्रवाल, ममता शिव अग्रवाल एवं सारिका अग्रवाल रहे।
रंग भरो में 180 बच्चों ने भरे कल्पना के रंग
रेड क्वीन में आयोजित ‘रंग भरो’ प्रतियोगिता में करीब 180 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता की व्यवस्था सरिता बट्टीमार, चंदा केड़िया, पूजा अग्रवाल, रूपाली बंसल, प्रिया गोयल, सुषमा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल एवं मीनाक्षी बंसल ने संभाली।
ट्रायसायकल रेस में नन्हे कदमों ने मचाई धूम
रेड क्वीन में तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित ट्रायसायकल रेस में प्रथम शिवाय अग्रवाल, द्वितीय विवान अग्रवाल एवं तृतीय सुदीव्या बंसल रहे। सांत्वना पुरस्कार पारस गर्ग, दक्ष बेरीवाल, सान्वी अग्रवाल, विधान अग्रवाल, अर्जुन जैन, आरुषी अग्रवाल, वामिका अग्रवाल एवं रिदांश अग्रवाल को मिला। प्रतियोगिता के प्रभारी तारा बेरीवाल, मोहिनी अग्रवाल, कांता अग्रवाल, शशि अग्रवाल एवं चंदा अग्रवाल रहे।
रोलर स्केटिंग में बच्चों ने दिखाई रफ्तार
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर-10 बालक वर्ग में प्रथम मन्वय गोयल, द्वितीय रियांश पी. अग्रवाल एवं तृतीय रियांश ए. अग्रवाल रहे। 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम संयम अग्रवाल, द्वितीय साहस केड़िया एवं तृतीय विराट केड़िया रहे। अंडर-12 बालिका वर्ग में प्रथम मायरा गोयल, द्वितीय निहिरा अग्रवाल एवं तृतीय हुनर अग्रवाल रहीं। प्रतियोगिता के प्रभारी कमल अग्रवाल (फर्नीचर), कमल अग्रवाल (कल्पना), राहुल अग्रवाल एवं अंकित बेरीवाल रहे।
उल्टी चाल में परखी फुर्ती, विज्ञापन कला में दिखी रचनात्मकता
रेड क्वीन में 50 मीटर ‘तेज उल्टी चाल’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फुर्ती और संतुलन का प्रदर्शन किया। इसके प्रभारी दर्पणा अग्रवाल, उमा अग्रवाल, लता अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, उमा बजिनिया, संगीता अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल रहीं।
इसी तरह ‘विज्ञापन कला’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हाजिरजवाबी से खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता की जिम्मेदारी रूपाली बंसल, नेहा जैन, वर्षा गर्ग, आरती गोयल, सोनू बंसल एवं रिचा जैन ने संभाली।
एपीएल के क्वार्टर फाइनल में बढ़ा रोमांच, कल होगा महामुकाबला
महाराजा अग्रसेन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में आज क्वार्टर फाइनल खेले गए, जिसके बाद प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। कल नटवर स्कूल मैदान में एपीएल का भव्य फाइनल मुकाबला होगा। आयोजन समिति ने सभी अग्र बंधुओं एवं मातृशक्ति से सपरिवार पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया क्रिकेट के फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ भिलाई के राजेश चौहान जो इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व प्लेयर रह चुके हैं भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयंती महोत्सव में खेल, कला, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



