रायगढ़ 6 अक्टूबर । वोट चोरी , मतदाता सूची से वोटों के नाम काटे जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त की इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अक्टूबर माह में चार चरणों में आंदोलन कर जनता के बीच जाकर उसे वस्तु स्थिति से अवगत कराएगी ।
उक्ताशय की जानकारी खरसिया विधायक और पूर्वमंत्री उमेश पटेल ने आज मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में इंडिया गठबंधन की आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी ।
उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वोट चोरी ,वोट काटे जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी और उनके द्वारा संवैधानिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध कार्य करने के कारण उनके इस्तीफे की मांग को लेकर अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर से चार चरणों में आंदोलन किया जा रहा है ।पहला चरण 8 अक्टूबर को खत्म होगा और दस अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक शेष तीन चरणों में जिलास्तर से लेकर ब्लाक स्तर तक ,चौपाल लगाकर ,आमसभा कर ,धरना प्रदर्शन कर आंदोलन कर जनता को सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराएगी । उमेश पटेल ने बताया कि कांग्रेस उन लोगों का नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए भी कदम उठाएगी जिनके एस आई आर के दौरान मतदाता सूची से काटे गए थे ।
पत्रकार वार्ता के दौरान गौरव न्यूज द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उमेश पटेल ने कहा कि फॉर्म 6 अ को लेकर की गई एक टिप्पणी से यह उजागर हो गया है कि चुनाव आयोग द्वारा मनमानी तरीके से एस आई आर कराया गया है और वोटरों के नाम नही जोड़े गए हैं ।
एक अन्य सवाल के जवाब में उमेश पटेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गणेश बताने वाले हमारी आस्था का अपमान किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
इंडिया गठबंधन की इस प्रेस वार्ता को कामरेड मुमताज भारती ,और गणेश कछवाहा ने भी सम्बोधित करते हुए अपनी बात कही।



