ओपी चौधरी को बीजेपी के Gen-Z मिशन 2029 की केंद्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। 2005 बैच के IAS अधिकारी रहे ओपी चौधरी को बीजेपी ने अपने महत्वाकांक्षी Gen-Z आउटरीच प्रोग्राम की केंद्रीय टीम में शामिल किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में 2029 मिशन को लेकर शुरू किए गए इस विशेष अभियान का मकसद पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं को साधना है। पार्टी का आंकलन है कि 2029 तक देश में करीब 22% वोटर Gen-Z होंगे, जो चुनावी रणनीति का सबसे अहम वर्ग होगा। इसी रणनीति के तहत ओपी चौधरी को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ओपी चौधरी की छवि एक युवा, टेक-सेवी और IAS बैकग्राउंड वाले नेता की है, जो Gen-Z से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं।वे IIT की पृष्ठभूमि से आते हैं।प्रशासनिक अनुभव के साथ युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।छत्तीसगढ़ में वित्त विभाग में किए गए उनके रिफॉर्म - ई-कोष मॉडर्नाइजेशन, स्पेशल कैपिटल असिस्टेंस में देश में नंबर-1 लाने जैसे कामों को केंद्र ने नोट किया है।बीजेपी का संदेश है कि असली Gen-Z देश निर्माता, इनोवेटर और नेशन मेकर है । इस संदेश को डिजिटल प्लेटफॉर्म और विश्वविद्यालयों में 'One Day, One University' कार्यक्रम के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओपी चौधरी जैसे युवा नेताओं पर होगी।
रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक, कलेक्टर से लेकर केंद्रीय टीम तक का ये सफर ओपी चौधरी के बढ़ते राष्ट्रीय कद को दर्शाता है।