5 किलो 435 ग्राम गांजा जब्त, महिला सहित दो गिरफ्तार

Advertisement Carousel

रायगढ़ 28 नवम्बर ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 27 नवंबर की रात्रि जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 निवासी मारकंडे यादव एवं उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ संदेहियों के मकान पर दबिश दी गई। पूछताछ के बाद मकान की विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 5 किलो 435 ग्राम गांजा, कीमत करीब 80,000 रुपये तथा बिक्री की रकम 950 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं नकदी को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

Most Popular

Tags