यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ,घर्मजयगढ़ -पत्थलगांव मार्ग पर ,संचालित की जा रही हैं यात्री बसें ,दुर्घटना हुई तो कौन होगा इसका जिम्मेदार ?

Advertisement Carousel

एक तरफ तो धर्मजयगढ़ पत्थलगांव मार्ग पर निर्माणाधीन भारत माला सड़क के आधे अधूरे निर्माण कार्य के आधे अधूरे निर्माण का वीडियो ,रील डाल कर विकास के अनुपम उदाहरण का ढिंढोरा पीटने की जहां होड़ लगी हुई है वही दूसरी तरफ ,उबड़ खाबड़ , बड़े बड़े गड्ढों वाली सड़क का रूप इससे छिप जा रहा है । इन गड्ढों और उभरे हुए पत्थरों से होकर जब यात्री बस गुजरती है तो फिर किसी अनहोनी की आशंका से बस में बैठे यात्रियों की सांस हलक में अटकी रहती है । धन्य हैं वह बस मालिक भी जो सब कुछ जानते हुए ,समझते हुए ,इस मार्ग खराब सड़क के कारण होने वाले नुकसान को सहते हुए इस मार्ग से बस चलाने को मजबूर हैं जबकि वैकल्पिक मार्ग भी मौजूद हैं ,लेकिन वे इस मार्ग से परमिट की शर्तों के कारण बसें संचालित करने के लिए मजबूर और विवश हैं ।
बीते दिनों यात्री बस में सवार होकर रायगढ़ से अम्बिकापुर गया और आया हूँ ।जब धर्मजयगढ़ और पत्थलगांव के बीच की खराब और गड्ढेदार सड़क के कारण कमर में जो दर्द हुआ है उसे मलहम ,स्प्रे लगाकर और सिंकाई कर दर्द दूर कर रहा हूँ ।यह हाल सिर्फ मेरा ही नही प्रायः उन सभी लोगों का होगा जो जिन्होंने इस मार्ग से यात्रा की होगी ?
सड़कों के विकास और निर्माण से विकास के नए द्वार खुलते हैं ,संभावनाएं बढ़ती हैं इससे कोई इंकार नहीं है लेकिन यह विकास जब मंथर गति से होता है तो लोगों के लिए परेशानियां भी खड़ा करता है ।
इसके साथ यह भी सही है कि भारतमाला सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत धर्मजयगढ़ से पत्थलगांव के बीच जब सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो निसंदेह रायगढ़ से अम्बिकापुर के बीच सड़क मार्ग से यात्रा सुगम ,आरामदायक और आसान हो जाएगी परन्तु सवाल वही खड़ा होता है यह सड़क कबतक बनेगी उसकी भी एक समयसीमा तो होगी ? और आखिर कब तक लोग परेशानी झेलते रहेंगे ?