राजनीतिरायगढ़

छत्तीसगढ़ कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह

रायगढ़। विगत दिवस हाउसिंग बोर्ड कालोनी सामुदायिक भवन,बोरोडिपा, पुसौर जिला रायगढ़ में “जिला स्तरीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह”छत्तीसगढ़ कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ रायगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन श्री विलिस गुप्ता अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर,के मार्गदर्शन में श्री आशिष देहरी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला रायगढ़ एवं उनके सहयोगी दल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ललित साहा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला – रायगढ़, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोलता समाज के संरक्षक श्री बिरबल गुप्ता केनसरा, श्री लोचन प्रसाद सा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर, श्री कार्तिकेश्वर भोय प्रांतीय कोषाध्यक्ष, श्री रामानन्द गुप्ता प्रांतीय महामंत्री, श्री अशोक गुप्ता प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर, श्री त्रिनाथ गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रायगढ़, श्री मनोज प्रधान अध्यक्ष विकास खंड रायगढ़, श्री खगेश्वर प्रधान अध्यक्ष विकास खंड लैलुंगा मंचासिन रहे।


सर्व प्रथम समस्त अतिथियों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में चयनित जनप्रतिनिधियों द्वारा मां राणेश्वर रामचंडी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत पश्चात उद्बोधन की कड़ी में सर्वप्रथम वरिष्ठ कोलता नेता श्री बिरबल गुप्ता जी द्वारा समस्त पंचायत कोलता जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर बधाई देते हुए कहा कि समाज का उत्थान आप सब युवाओं के कंधे पर है जैसे आप आज पंचायत के विभिन्न पद पर बहुमत से जीत कर आए हैं वैसे कोलता समाज को भी हर पड़ाव में जीत दिलायें। मंचासिन समस्त अतिथियों द्वारा कोलता समाज को संगठित हो कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने पर जोर दिये। श्री लोचन प्रसाद सा प्रांतीय अध्यक्ष महोदय द्वारा रायगढ़ कोलता समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास के संबंध में जानकारी दिये और कहा कि हम अभी भी प्रयास कर रहे हैं कि कोलता समाज रायगढ़, छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला रायगढ़ में सामिल हो कर एक साथ कार्य करें। श्री ललित साहा अध्यक्ष महोदय ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अभिवादन एवं बधाई पश्चात बताया कि छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का प्रथम कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री चंद्रमणि प्रधान द्वारा रायपुर, रायगढ़, जशपुर और अम्बिकापुर में निवासरत कोलता बंधुओं को एक करने के लिए छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का गठन किया गया है। जो 2005 से सक्रिय हैं जिसका पंजीयन 2009 में हुआ और तब से आज तक हम लोग पंजीयन के संविधान अनुसार कार्य कर रहे हैं, तथा शासन को प्रत्येक वर्ष धारा 27 एवं 28 की विधिवत जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। आज लोचन प्रसाद सा प्रांतीय अध्यक्ष की कार्यकारिणी को शासन से अनुमोदन प्राप्त है। श्री ललित साहा ने आगे बताया कि दिनांक 2.8.2024 को छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर का नया संगठन संरचना प्रांतीय कार्यकारिणी से अनुमोदन पश्चात लागु किया गया है, नया संगठन संरचना ग्रामपंचायत से प्रांतीय तक चतुर्थस्तरीय चुनाव किया जायेगा जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर अध्यक्ष/सचिव, होंगे जो विकास खंड कार्यकारिणी का चयन करेंगे, विकास खंड के कार्यकारिणी सदस्य जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चयन करेंगे, जिला स्तरीय कार्यकारिणी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का चयन करेंगे। इस विधि से प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विकास खंड पर जिला स्तरीय पर हमरे समाज का स्वतंत्र अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी होगा जो ससक्त कार्यकारिणी होगा। जिसका उद्देश्य यह है कि हमारे ग्राम स्तर पर प्रथम व्यक्ति का कार्य जो शासन के किसी भी विभाग का हो स्तर अनुसार हमारे कार्यकारिणियां त्वरित निराकरण कर सकेंगे।
श्री विलिस गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ द्वारा अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि हम सब कोलता बंधु एक हैं कुछ लोग ही विघटन की रह पर भटक गये हैं वे सब 2027 के नया संगठन संरचना में एक हो जायेंगे हम प्रयासरत हैं। उन्होंने ये भी बताया कि निकट भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। तत् पश्चात युवा प्रकोष्ठ के सभी युवा साथियों द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों का श्री फल और उड़ीया वस्त्र से सम्मानित किया गया।अंत में श्री आशिष देहरी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज जिला रायगढ़ द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन बधाई दिया और समस्त उपस्थित अतिथियों समाजिक बन्धुओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
उपस्थित जनप्रतिनिधि :-
श्री प्रकाश हेमालिनी गुप्ता ( सभापति जनपद पंचायत पुसौर)
श्री कृष्णा प्रधान (सभापति, जनपद पंचायत पुसौर)
श्री पूर्णचंद गुप्ता (सरपंच मिडमिडा)
श्री आशीष मिता देहरी (सरपंच बाघाडोला)
श्री प्रदीप गुप्ता (सरपंच सिहा)
श्री शक्राजीत कुंती भोय (सरपंच टिनमिनी)
श्री गजानंन शोभावती सा ( सरपंच बारडोली)
श्री शिवकुमार गुप्ता (सरपंच कलमी )
श्री शिवकुमार गुप्ता (सरपंच कलमी )
श्री धनेश्वर प्रधान (सरपंच छपोरा )
श्री अजय गुप्ता (सरपंच प्रतिनिधि वोन्दा)
श्री शरद गुप्ता (उप सरपंच कठानी)
श्री नविन देहरी (उप सरपंच बाघाडोला)
श्री प्रेमलाल गुप्ता (उप सरपंच नवापाली)
श्री कमल कुमार गुप्ता (उप सरपंच मिडमिडा)
श्री उग्रसेन गुप्ता गुप्ता (उप सरपंच छिछोर उमरिया)
श्री सीताराम प्रधान (उप सरपंच लिंजीर)
श्री पूर्वचंद सा (उप बाराडोली)
श्री विजय गुप्ता (भाजपा महामंत्री पुसौर)

उपस्थित कार्यक्रम आयोजक समिति एवं अन्य अतिथि गण.

श्री विद्याननन्द प्रधान, श्री वेणुधर प्रधान,श्री रजत गुप्ता, गोपाल बारीक़, श्री संदीप गुप्ता,श्री बैकुंठ गुप्ता,श्री चंद्रहाश प्रधान,परेश गुप्ता, अजय देहरी, अनिल गुप्ता, बिकाश गुप्ता, विक्की गुप्ता, श्रवण बारीक़, मधुसुधन सा, अमर देहरी, ओमकार गुप्ता, कन्हैया प्रधान, भुवनेश्वर विशाल, रामानंद गुप्ता, गौतम गुप्ता, किशोर गुप्ता, गुरुचरण गुप्ता, रायसिँह प्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button