रायगढ़, 24 अगस्त । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भालूपखना जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन तथा 1 लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।



