युवा भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

रायगढ़ :- कल भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री , वार्ड क्रमांक 14 निवासी ओमकार तिवारी के द्वारा महापौर श्री जीवर्धन चौहान को ज्ञापन सौंपा गया था , ज्ञापन में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में जाम नालियों एवं नालों की सफाई, संभावित जलभराव की रोकथाम तथा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राउत गली, राम मंदिर से हरिहर निवास मार्ग, बंगला मुखी के पीछे स्थित नाला, राठौर निवास से पुल तक का नाला तथा गुरु टावर के पीछे चर्च के समीप स्थित नाले सहित अन्य स्थानों पर शीघ्र सफाई कराने का आग्रह किया गया था।
ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महापौर श्री जीवर्धन चौहान आज स्वयं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वार्ड क्रमांक 14 पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा की तथा समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि "जनसेवा ही हमारा लक्ष्य है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड की समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य मुक्ति प्रसाद, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद नेहा देवांगन, छाया पार्षद पति बबलू गुप्ता, अनिल कटियार सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Most Popular

Tags