संगम नगरी प्रयागराज से आज कोई ट्रेन पहली बार पहुंचेगी रायगढ़

रायगढ़ रेलवे के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब कोई यात्री ट्रेन पहली बार तीर्थराज प्रयागराज (इलाहाबाद) से चलकर रायगढ़ पहुंचेगी ,भले ही रेलवे ने मात्र 16 फेरों के लिए प्रयागराज से विशाखापटनम तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन क्यों ना चलाई हो ।


रायगढ़ वासियों की यह वर्षों पुरानी मांग रही है कि रायगढ़ को प्रयागराज से जोड़ा जाए उसकी मांग पूरा होने की यह एक शुरुआत मात्र समझी जा सकती है लेकिन यह मांग पूरी तरह से तब पूरी होगी जब प्रयागराज से विशाखापटनम तक की ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाए।इसके लिए यहां के चुने गए जनप्रतिनिधियों चाहे वो मंत्री हों ,सांसद हों ,विधायक हों उन्हें पूरा राजनैतिक जोर लगाना होगा होगा और उसमें रायगढ़ वासियों को ,यहां के सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को पूरा सहयोग देना होगा ।
हर्ष न्यूज के श्याम देवकर इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे है जोकि कटनी से इस ट्रेन में रायगढ़ आने के लिए सवार हुए हैं ।उन्होंने ही इस ट्रेन की तस्वीर भेजी है।

Most Popular

Tags