पार्षद पर जैक रॉड से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 16 सितंबर । जूटमिल पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी कमल सारथी, उम्र 26 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी पतासाजी के लिए लगातार निगरानी रखते हुए घर लौटने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जप्त किया गया है।

Most Popular

Tags