घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई चोरी का खुलासा,2.64 लाख रुपये नगद, 1.508 किलो चांदी सहित कुल 6.30 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

   रायगढ़, 10 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

Most Popular

Tags