प्रियदर्शी वासुदेव बस सर्विस की , अंबिकापुर-लखनऊ बस सेवा 10 जून से होगी आरम्भ

रायगढ़ 8 जून ।छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में वासुदेव एवं हर्षवर्धन ट्रेवल्स ने अंबिकापुर से प्रयागराज होते हुए लखनऊ तक नई लग्जरी लोअर स्लीपर एसी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। 10 जून से प्रारंभ होने वाली यह सेवा यात्रियों को आरामदायक,सुरक्षित और सुगम यात्रा का नया विकल्प प्रदान करेगी।
रायगढ़ के प्रतिष्ठित सार्वजनिक परिवहन समूह वासुदेव बस सर्विस के संचालक घनश्याम सिंह ‘मामाजी’ ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह लग्जरी कोच लोअर स्लीपर और फुल एसी व्यवस्था के साथ संचालित होगी। इससे छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश और मार्ग के प्रमुख शहरों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा मिलेगी।
नई बस सेवा का संचालन अंबिकापुर से प्रतिदिन रात्रि 8:15 बजे किया जाएगा। बस अंबिकापुर से रवाना होकर रेणुकूट,रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), मिर्जापुर,प्रयागराज और रायबरेली होते हुए अगले दिन सुबह 5:00 बजे प्रयागराज तथा 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।वहीं वापसी में बस लखनऊ से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी और रात्रि 8:00 बजे प्रयागराज पहुंचने के बाद अगले दिन सुबह 5:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।
परिवहन क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि प्रयागराज और लखनऊ की ओर यात्रा करने वाले छात्रों,व्यापारियों,नौकरीपेशा लोगों तथा धार्मिक यात्रियों को इस नई सेवा का विशेष लाभ मिलेगा। विशेषकर ट्रेन में प्रतीक्षा सूची और सीमित कनेक्टिविटी की समस्या के बीच यह बस सेवा एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकती है।
रायगढ़ से देवरिया और रायगढ़ से अयोध्या के बीच चलने वाली यात्री बस की अम्बिकापुर से लखनऊ के बीच चलने वाली बस के साथ अम्बिकापुर में कनेक्टिंग रहेगी ,जिसका लाभ रायगढ़ से प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को मिलेगा और इस तरह रायगढ़ को भी एक नई सुविधा प्राप्त होगी।इसी तरह वापसी में भी अम्बिकापुर में रायगढ़ के लिए प्रियदर्शी वासुदेव बस सर्विस की बस की सुविधा प्राप्त होगी
उल्लेखनीय है कि वासुदेव ट्रेवल्स पहले से ही छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर अपनी सेवाएं संचालित कर रही है।नई सेवा के शुरू होने से अंबिकापुर और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच सड़क परिवहन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षित आरामदायक सफर,समय की बचत और आधुनिक सुविधाओं का संगम — इसी उद्देश्य के साथ वासुदेव एवं हर्षवर्धन ट्रेवल्स ने यात्रियों के लिए यह नई लग्जरी बस सेवा शुरू की है,जिससे छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा अब पहले से कहीं अधिक सहज और सुविधाजनक होने जा रही है।