रायगढ़ में आयकर विभाग के टीम की दस्तक ,रायगढ़ इस्पात सहित तीन के यहां जांच

Advertisement Carousel

रायगढ़ 18 नवम्बर । औद्योगिक जिले रायगढ़ की खामोश सुबह में उस समय हलचल मच गई जब आयकर विभाग की टीम ने जिले के दो बड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर पहुंचकर आयकर के मामले से सम्बंधित जांच शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें उनके आवास और उद्योग परिसरों में जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि कमल अग्रवाल के रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरीक ग्रुप सहित उनसे जुड़े अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, आयकर से संबंधित संभावित अनियमितताओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद यह जांच की कार्रवाई किए जाने की चर्चा है ? परन्तु आयकर विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई के कारणों और जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सुबह से जारी इस कार्रवाई के चलते उद्योग परिसरों और संबंधित आवासों में अधिकारियों की मौजूदगी बनी हुई है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और विभाग को किन अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्य मिले हैं।