रायगढ़

66 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल बना संजीवनी, छह छह बार हड्डी टूटने के बाद भी वृद्धा महिला अपने पैरों पर हुई खड़ी

रायगढ़ 22 जुलाई ।रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में 66 वर्षीया महिला का डॉक्टर अहर्निश द्वारा सफल ऑपरेशन कर उसे पैरों पर पुनः खड़ी कर दिया।
हिमालया हाइट्स, बोईरदादर,चक्रधर नगर, रायगढ़ निवासी, 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला डी.लक्ष्मी 5 जुलाई रविवार की शाम को घर में ही चक्कर खा के गिरने से उठने में असमर्थ हुई । जब मरीज के परिजनों ने देखा कि उनकी माता जी गिर पड़ी है और अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही है तब आनन फानन में परिजनों के द्वारा मरीज डी. लक्ष्मी को रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल लाया गया । तब डॉक्टर अहर्निश ने उनका प्राथमिक जाँच कर, जाँच में दाहिने कूल्हे की हड्डी टूटना बताया और ऑपरेशन की सलाह दी । परिवारजनों की सहमति के बाद डी लक्ष्मी जी का 8 जुलाई को सफल ऑपरेशन कर 10 जुलाई को खड़े कर के चलाया गया । कुदरत का खेल ही था कि कुछ साल पहले मरीज डी. लक्ष्मी की रीढ़ की हड्डी टूटी, दूसरी बार कंधे की हड्डी टूटी, दोनों बार डॉ.अहर्निश ने दवाई और व्यायाम की सलाह दे कर ठीक किया । तीसरी बार घुटने की हड्डी और चौथी बार कलाई की हड्डी एवं पांचवीं बार 2024 में बाएं कुल्हे की हड्डी, अभी छठवीं बार फिर से दाहिने कूल्हे की हड्डी टूट गई ।

डी.लक्ष्मी दो बार दवाई व व्यायाम ,एवं चार बार डॉ.अहर्निश के द्वारा किए गए ऑपरेशन के बाद अब स्वास्थ्य हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं । मरीज और उनके परिजनों ने ने डॉ . अहर्निश एवं रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल को धन्यवाद ज्ञापित किया है , और कहा कि रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल एक ऐसा हॉस्पिटल है जहां सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है । यहां मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं है । हम बहुत बहुत आभारी हैं , रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के , वहां के डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल जी और डॉक्टर राजू अग्रवाल जी एवं पूरे स्टाफ जिनके आत्मीय प्रयास एवं इलाज की वजह से हमारी माता जी जल्दी ठीक हो गई । गौर करने की बात है कि छह छह बार डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल जी के इलाज से आज मरीज डी.लक्ष्मी अपने आत्म विश्वास के साथ पूरी तरह से ठीक होकर अपने पैरों पर फिर से खड़ी होकर अभी पूरी तरह से ठीक हो गई है । अपने पुराने अनुभव से डी.लक्ष्मी को पूरा विश्वास था कि रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगी ,उनका ऐसा कहना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button