बिरसा मुंडा का गौरव दिवस नई पीढ़ी को देगा प्रेरणा:- रामविचार नेताम,जनजातीय महापुरुषों की गाथा को घर घर भाजपा ने पहुंचाया :- केदार कश्यप,रायगढ़ के धर्म जयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हम सबका सौभाग्य:- ओपी चौधरी

Advertisement Carousel

धरमजयगढ़:- जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि दशकों से कांग्रेस द्वारा जनजातीय समाज की उपेक्षा की गई , लेकिन उस समाज को सम्मान देने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने किया है। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश की आजादी के इतिहास में जनजातीय महापुरुषों के शौर्य और वीरता का उल्लेख नहीं होता था। जनजाति समाज के उन जननायकों की गाथाओं को लोगों तक पहुंचने नहीं दिया गया, तो आने वाली पीढ़ी कैसे जानेगी। आज हम जिस धरती पर बैठे हैं, इसी छत्तीसगढ़ की धरा पर शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, शहीद गुंडाधूर जैसे अनेकों महापुरुषों ने जन्म लिया। उन्होंने अपने कार्यों और शौर्य से न केवल अपने राज्य को बल्कि देश को गौरवान्वित किया। देश की स्वतंत्रता के लिए, सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए और अपनी संस्कृति को समृद्ध बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष अभूतपूर्व है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे अंतराल तक कांग्रेस पार्टी की सरकारें रहीं। देश में पहली बार यदि जनजाति कार्य मंत्रालय का गठन हुआ तो वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण हुआ। जनजाति समाज को भी आज अपने महापुरुषों की जीवन गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का जो अवसर मिला है, वह प्रधानमंत्री जी ने दिया है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज यदि हम देश के संवैधानिक मुखिया की बात करें तो जनजातीय समुदाय की एक बेटी, जो वनांचल से निकलकर आई, आज राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। आज हमारे प्रदेश सहित तीन-तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में, ओडिशा में आदरणीय मोहन मांझी जी और अरुणाचल में माननीय मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू जी कार्य कर रहे हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जनजातीय समाज को आज जो अवसर मिला है, हमारे महापुरुषों की जीवन गाथा को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है। आज यदि हम देश के संवैधानिक मुखिया की बात करें तो जनजातीय समुदाय की एक बेटी राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही हैं। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। आज प्रदेश सहित तीन-तीन राज्यों में भाजपा के तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता में मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि इस बार का प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का आयोजन 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में हो रहा है। हम रायगढ़ जिला वासियों के लिए सरकार के आभारी हैं कि सरकार ने निर्णय लिया कि यह आयोजन हमारे धरमजयगढ़ में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, जो देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनकी बड़ी भूमिका भूपेश बघेल की अत्याचारी सरकार को छत्तीसगढ़ में सत्ता से हटाकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने में रही है, ऐसे व्यक्तित्व आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हमारे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में पदार्पण हो रहा है। इस शुभ धरती पर उनका आगमन हो रहा है, इसलिए हम उनके भी आभारी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि कल सुबह से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगमन जब धरमजयगढ़ में होगा, उसके बाद वे जनजातीय समाज के प्रमुख जनों के साथ चाय पिएंगे, उनसे भेंट करेंगे और वहां से सीधा आएंगे। उसके बाद यहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पांजलि देंगे। इसके पश्चात प्रमुख सामाजिक जनों को अभिवादन करते हुए, नमस्कार करते हुए, प्रणाम करते हुए उनका मंच पर आगमन होगा और यहां उनका उद्बोधन और आदरणीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का उद्बोधन भी प्राप्त होगा। उसके पश्चात यहां से वे सीधा चले जाएंगे।

छठ पूजा में 36 घंटे का निर्जला उपवास कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जनजातीय दिवस में शामिल होंगे

श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बिहार की धरती से आते है बिहार की धरती के लिए छठ पूजा महापर्व है इसके बावजूद छठ के दिन, जिसमें आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 36 घंटे निर्जला उपवास करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में शामिल होंगे । जनजातीय समाज के नायक भगवान बिरसा मुंडा जी को भारतीय जनता पार्टी कितना आदर देती है।

प्रेस वार्ता के दौरान मंचस्थ अतिथि

प्रेस वार्ता में सांसद राधेश्याम राठिया,महेश कश्यप जी सांसद , विकास मरकाम जी औषिधी बोड अध्यक्ष सत्यानंद राठिया जी अ ज जा प्रदेश अध्यक्ष ,विजय जगत प्रदेश महामंत्री अ ज जा,अमल साय राठिया अ ज जा जिला अध्यक्ष रायगढ़
अरुण धर दीवान, प्रशांत ठाकुर जी जिला प्रभारी की मौजूदगी रही

Most Popular

Tags