छत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

शोरगुल और आपत्ति के बीच नगरनिगम की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न ,सभी प्रस्ताव पारित ,आधा दर्जन प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जताई असहमति

रायगढ़ 8 जुलाई ।नगर निगम रायगढ़ की आज आयोजित सामान्य सभा की बैठक भारी शोरगुल ,हंगामें ,शोरगुल ,नोकझोंक के बीच सम्पन्न हुई ।इस बैठक में एजेंडा में शामिल सभी 13 प्रस्ताव पास किये गए जबकि कांग्रेस के पार्षदों द्वारा विकास कार्यों का विरोध ना किये जाने की बात कहते प्रस्ताव को पास कराने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया से नाखुशी जाहिर करते हुए लगभग आधा दर्जन प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई ।इसके पूर्व एक घण्टे तक चले प्रश्नकाल में कुल 40 प्रश्न शामिल किए गए थे जिनपर समय की समाप्ति तक 23 प्रश्नों पर चर्चा हुई ।इस दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्षदों के बीच सवाल जवाब को लेकर आरोप प्रत्यारोप के साथ गरमा गरम बहस देखने को मिली।
नगर निगम की आज सम्पन्न हुई सामान्य सभा की बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए शामिल 25 कार्यों को सभापति ने स्वीकृत घोषित कर दिया जिस पर प्रतिपक्ष के नेता सलीम नियरिया और वरिष्ठ पार्षद जयंत ठेठवार ने गहरी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि प्रस्ताव पर बगैर चर्चा कराए ,पार्षदों के विचार जाने बगैर प्रस्ताव को पारित कर देना उचित प्रक्रिया नहीं है और यह बहुमत का दुरुपयोग है।
इसके पूर्व प्रस्तावों पर चर्चा प्रारम्भ होते ही प्रतिपक्ष के नेता सलीम नियरिया ने बैठक की वैधानिकता पर ही प्रश्न उठाते हुए की इस बैठक में पिछली बैठक के अनिर्णीत प्रस्तावों को शामिल नही किया गया है ।उन्होंने कहा कि यह एक गम्भीर चूक है जिसके कारण यह बैठक ही अवैध है ।कांग्रेस के पार्षदों द्वारा प्रस्ताव क्रमांक 1,3,और 4 पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराने के अलावा दर स्वीकृति से सम्बंधित निविदाओं पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई
नगर निगम में भाजपा के पास जहां 36 पार्षद हैं वहीं कांग्रेस के पास 11 पार्षद है जिसके चलते सभी प्रस्ताव पारित हो गए

नए शहर सरकार की प्रथम सामान्य सम्मेलन में 1778 करोड़ 52 लाख के कार्यों को किया गया स्वीकृत।

आज के सामान्य सभा का विधिवत शुभारंभ हुआ। सभा को शुरू करने संबंधित सभापति द्वारा स्वीकृति देने के उपरांत सबसे पहले प्रश्न कल शुरू हुआ। प्रश्न कल के लिए 1 घंटे का समय रखा गया था। इस 1 घंटे के लिए लॉटरी के माध्यम से पार्षदगणों द्वारा लगाए गए प्रश्नों का सवाल जवाब प्रक्रिया हुआ। सामान्य सभा में शहर के पार्षद गणों ने निर्माण, अतिक्रमण, विकास कार्य, पूर्व में हुए कार्य की स्थिति, डेंगू से निपटने किया जा रहे कार्य एवं विकास कार्यों की स्थिति से संबंधित कुल 40 प्रश्न लगाए थे। इसमें 1 घंटे के समय अंतराल में लॉटरी के माध्यम से 23 प्रश्नों पर सवाल जवाब प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके बाद आधे घंटे के लिए सभापति जी द्वारा भोजन अवकाश घोषित किया गया। भोजन अवकाश के उपरांत सभा में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें प्रस्ताव क्रमांक 4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कंपलेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर एवं जंक्शन संबंधित 13 सब एजेंडा कार्य शामिल किए गए थे। सभी एजेंडा पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। सभी 13 एजेंडा में करीब 1778 करोड़ 52 लाख रुपए लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख एमआईसी सदस्यों ने दिए। इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न एवं एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button