हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं, कार्यकर्ताओं का यही जोश भाजपा को 2 सीटों से पूर्ण बहुमत तक ले गया : ओपी चौधरी

रायगढ़:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच पर रायगढ़ के सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीर साझा करते हुए कहा रायगढ़ में भारी बारिश और तूफान के बीच रामलीला मैदान में लगा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का पंडाल पूरी तरह उजड़ गया था। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि तेज आंधी पानी से पूरा टेंट गिर गया था, कुर्सियां बिखर गई थीं। ऐसे में लगा कि कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। लेकिन कार्यकर्ताओं की लगन और रात भर की मेहनत ने असंभव को संभव कर दिया। पूरी रात जुटकर कार्यकर्ताओं ने पंडाल को फिर से व्यवस्थित कर दिया और सुबह कार्यक्रम अपने तय समय पर भव्य रूप में हुआ। ओपी चौधरी ने कहा कि हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का यही जोश और उमंग ही भाजपा को 2 सीटों से पूर्ण बहुमत की सरकार तक ले गया है। यही भाजपा की असली ताकत है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के लिए उनका आभार भी जताया।