छत्तीसगढ़क्राईमरायगढ़

ओडिशा से ब्रेजा कार में गांजा ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो गांजा समेत 11 लाख की संपत्ति जप्त

रायगढ़, 8 जून । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, गुंडा तत्वों और फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज साइबर सेल और थाना पुसौर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में कुछ व्यक्ति ओडिशा की ओर से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना पुसौर, जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम मचिदा एवं पडिगांव रोड पर पुसौर-साइबर सेल की टीम ने सफेद रंग की संदिग्ध ब्रेजा कार (क्रमांक सीजी 12 बीसी 0369) को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे।
पूछताछ पर आरोपियों ने अपने नाम चंद्रमणि यादव (36), कृष्णा यादव (30) और महेन्द्र यादव (21) बताए, जो क्रमशः रायगढ़ और जशपुर जिलों के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखे लाल-पीले थैले से 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है। आरोपीगण परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, ब्रेजा कार जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button