रायगढ़ में ईस्ट जोन सब जूनियर रोल बॉल चैंपियनशिप का 3 अक्टूबर से आयोजन , एक दर्जन से अधिक राज्य के 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

रायगढ़ 2 अक्टूबर । रायगढ़ में 3 अक्टूबर से शुरू हो रही 6वीं सब-जूनियर (अंडर-14) ईस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप - 2026 ।दो दिवसीय यह स्पर्धा रायगढ़ के स्टेडियम में आयोजित होगी।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, असम, झारखंड, बंगाल सहित ईस्ट जोन के राज्यों और सेवन सिस्टर्स क्षेत्र से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन एवं रायगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को श्याम मंदिर के प्रथम तल पर प्रेस वार्ता हुई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों के रायगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेहमान खिलाड़ियों के लिए पिक एंड ड्रॉप, आवास, भोजन और सुरक्षा किट की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भगवानपुर स्थित अग्रोहाधाम में की गई है।

मैदान पर रफ्तार, बाहर व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी

समाजसेवी एवं रायगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी मुकेश मित्तल ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था के साथ आपातकालीन मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रेसवार्ता मे समाज सेवी व श्याममंडल के अध्यक्ष बजरंग लेंन्ध्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।