रायगढ़ 26 अक्टूबर । रायगढ़ के संघर्षशील नेता नन्दन गुप्ता का निधन हो गया है । उन्हें 13 अक्टूबर 26 को
उपचार हेतु मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां आज प्रातः 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली ।
80 वर्षीय नंदन गुप्ता के पीछे आश्रितों में 02 सुपुत्र क्रमशः निर्मल गुप्ता एवं नवल गुप्ता है ।उनकी 02 विवाहित सुपुत्रियां क्रमशः श्रीमती प्रियंका एवं श्रीमती रिमझिम के साथ ही नाती _ पोतों से भरा पूरा परिवार है ।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कल मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 की प्रातः उनके निवास गृह "केशव भवन " बोईरदादर उत्तर चक्रधर नगर से प्रस्थित होगी ।
अविभाजित रायगढ़ जिले में
आगरा (उत्तर प्रदेश ) से सन 1973 में आकर रेफ्रिजरेशन एवं
रेडियो मैकेनिक के प्रशिक्षण की
निशुल्क कोचिंग बेरोजगार युवकों को देने का कार्य आरम्भ किया ।
रायगढ़ जिले में बढ़ते औद्योगिकरण और उससे उपजे
जल जंगल और जमीन की समस्याओं में सर्व प्रथम केलो नदी से जिंदल स्टील प्लांट को
जल दिए जाने के विरुद्ध आंदोलन चलाया ।
सन 1997 में समीपस्थ ग्राम
जूरड़ा में एक प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक द्वारा एक छात्र की अमानुषिक पिटाई को लेकर
मुखर विरोध करने से तत्कालीन
जिला डंडाधिकारी द्वारा 10 अन्य ग्रामीणों के साथ गिरफ्तार करके जेल भिजवाया गया ।
उद्योगों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , रामकुमार अग्रवाल ,जयंत बोहिदार ,प्रकाश
पंडा ,राजकुमार गुप्ता एवं नंदन गुप्ता को भा.द.वि.की धारा 306 के तहत झूठे प्रकरण गढ़े गए ।
सत्य भामा सोरा की आमरण अनशन के दौरान मृत्यु मामले में भी झूठे प्रकरण बनाया गया ।
अन्य अनेक संघर्षों में उन्होंने
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मामा बनारसी के नेतृत्व में आंदोलन किया । उनके असमय निधन से उपजी क्षति की निकट भविष्य में
भरपाई संभव नहीं ।
उनके निधन के समाचार से
उनकी आत्मीय समाजवादी बिरादरी में शोक पूर्ण माहौल व्याप्त हो गया ।
