रायगढ़ 26 अक्टूबर ।देश में लोकतंत्र ,संविधान की रक्षा के लिए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया एलायंस द्वारा पुरजोर तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है उस सिलसिले में आगामी एक नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से आव्हान करने के लिए मैं रायगढ़ आया हूँ ।उक्त बातें महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने उच्च विश्राम गृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा ने कहा कि एस आई आर में गड़बड़ी करने के जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए जिस तरह से बीजेपी प्रयास कर रही है उसे देखते हुए कई सवाल खड़े होतें है ।कांग्रेस ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर भी आंदोलन कर रही है और कांग्रेस का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा । नाना पटोले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी से यह जाहिर हो गया है कि कोर्ट ने फॉर्म 6 में बदलाव करने का कोई निर्देश नहीं दिया था ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कही गई बात को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर वोट चोरी के मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही है ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अपने आदमी भेजकर कांग्रेस की सभाओं में व्यवधान उत्पन्न कराती है ।पत्रकार वार्ता के दौरान चंद्रपुर के पूर्व विधायक नोबेल वर्मा ,जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ,कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।पत्रकार वार्ता के बाद नाना पटोले ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेकर उन्हें सम्बोधित किया।

