रायगढ़ में पोला (पोरा)त्योहार के लिए सजने लगी मिट्टी के रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें

रायगढ़ 8 सितंबर । रायगढ़ में पोला त्योहार के लिए रंग बिरंगे मिट्टी से बने बैलों और और अन्य खिलौनों की दुकान सजने लगी है ।
पोला त्योहार दस सितंबर को भादों माह की अमावस्या के दिन मनाया जाएगा।
यह त्योहार खेती किसानी में पशुध्नों द्वारा खासकर बैलों के द्वारा सहयोग करने के प्रति उनका आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
पोला त्योहार विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मनाया जाता है।इस दिन बैलों को सजाकर उनकी पूजा की जाती है।
पोला या पोरा कहे जाने वाला यह त्योहार खेती-किसानी से भी जुड़ा हुआ है। यह मान्यता है कि इस समय खेतों में लगी धान की फसल पोटराना शुरू करती है जिससे धानों की बालियों में दूध भरने लगता है ।